पटना: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के काफिले को घेरने की कोशिश, NSUI-BJP कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प

पटना (अशोक “अश्क”) पटना के ज्ञान भवन के बाहर मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के काफिले को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने घेरने की कोशिश की। मामला तब और बिगड़ गया जब वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से एनएसयूआई समर्थकों की तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एनएसयूआई के कार्यकर्ता केवल झंडा दिखाकर विरोध जताना चाहते थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान कुर्सियां भी चलीं और मौके पर जमकर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह एनएसयूआई के सदस्य जान बचाकर वहां से भागे।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ज्ञान भवन में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के बिहार यूथ कांक्लेव में शामिल होने आए थे। जैसे ही उनका काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, NSUI कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घेराव की कोशिश की, जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुरंत रोका और दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया।
अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा,
“राहुल गांधी बिहार में लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। जो कांग्रेस सालों तक खुद वोट चोरी करती रही, वह आज वोट चोरी का नारा लगा रही है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, “पीएम मोदी भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने में लगे हैं और इसमें बिहार की अहम भूमिका होगी।”
प्रधान ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलकर बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में कर लिया है, हालांकि किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। कार्यक्रम स्थल के बाहर फिलहाल कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी गई है।

More From Author

बिहार में निवेश को बढ़ावा: नीतीश सरकार देगी मुफ्त जमीन और टैक्स में छूट, 1 करोड़ रोजगार का दावा

अमेरिकी टैरिफ़ के कारण तिरुपुर के गारमेंट एक्सपोर्टर्स की चिंता बढ़ी, भविष्य अनिश्चित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:05 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm