नई दिल्ली, 04 नवंबर (अशोक “अश्क”) टीवी अभिनेत्री परिधि शर्मा ने अपने दमदार किरदारों और सादगी से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। उनके अभिनय ने शो पटियाला बेब्स, जोधा अकबर, और जगत जननी मां वैष्णो देवी जैसे कार्यक्रमों को ऊंची टीआरपी दिलाई है। परिधि की मुस्कान और भोलेपन को देखकर फैंस उन्हें कई बार माधुरी दीक्षित या टीवी की ऐश्वर्या राय कहकर बुला चुके हैं।

विशेष रूप से शो जोधा अकबर में परिधि के अभिनय ने दर्शकों को प्रभावित किया। उनके जोधा के किरदार को ऐश्वर्या राय की एक्टिंग जैसा बताया गया और इसी वजह से फैंस ने उन्हें टीवी की ऐश्वर्या राय कहना शुरू कर दिया। निर्माता एकता कपूर ने भी परिधि की मेहनत और समर्पण की खुलकर तारीफ की है।
खबर है कि परिधि शर्मा जल्द ही टीवी पर कलर्स के शो ‘आरंभी’ में वापसी कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिधि सेट पर दिन-रात मेहनत करने के लिए जानी जाती हैं, और उनके पुराने शो आज भी रिपीट पर दर्शकों को आकर्षित करते हैं।
इसके अलावा, परिधि ने बॉलीवुड में कदम रखते हुए फिल्म ‘हक’ में साइड रोल निभाया है। यह उनका पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट है, जो जल्द ही रिलीज होने वाला है। फैंस को उम्मीद है कि जैसे टीवी पर उन्होंने अपनी छाप छोड़ी, वैसे ही फिल्म में भी उनका अभिनय चर्चित होगा।
परिधि शर्मा की एक्टिंग, उनकी सादगी और मेहनत ने उन्हें टीवी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया है और उनकी वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

