नई दिल्ली, 01 नवम्बर (अशोक “अश्क”) टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने अपने स्टाइल और अदाओं से हाल ही में विदेश में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। 25 साल की पलक ने मिनी स्कर्ट और लेदर जैकेट में बेहद ट्रेंडी और हॉट लुक पेश किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पलक की स्टाइलिश आउटफिट में बरगंडी रंग का वी-नेकलाइन टॉप और ब्लैक लेदर की शॉर्ट जैकेट शामिल थी। टॉप की प्लेन डिजाइन पर राउंड शेप वाले बटन और जैकेट पर जिप का ऐड उनकी लुक को और भी आकर्षक बना रहा था। मिनी डेनिम स्कर्ट की फिटिंग एकदम परफेक्ट नजर आ रही थी और उसमें ब्लू वाइट शेड्स ने लुक को और स्टाइलिश बनाया।
अटायर को कम्पलीट करने के लिए पलक ने ब्लैक शोल्डर बैग कैरी किया, जिस पर गोल्डन स्ट्रैप्स और डॉल कीचेन ने लुक को फंकी टच दिया। पैरों में उन्होंने ब्लैक बेली शूज़ और ब्लैक ट्रांसपेरेंट सॉक्स पहनकर लुक को कंप्लीट किया।
हर फोटो में पलक ने अलग पोज और खिलखिलाती हंसी के साथ अपने फैशन गोल्स दिखाए। फैंस उनकी स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए पलक का यह लुक एकदम परफेक्ट आउटफिट आइडिया साबित हो सकता है।
पलक तिवारी ने साबित कर दिया कि मिनी स्कर्ट, लेदर जैकेट और सही एक्सेसरीज के साथ किसी भी जगह स्टाइल और ग्लैमर बिखेरा जा सकता है।

