पिचाई की भारत में एंट्री, AIIMS से हाथ मिलाकर हेल्थ सेक्टर में डिजिटल क्रांति का ऐलान

नई दिल्ली, 18 फरवरी (अशोक “अश्क) टेक दुनिया की सबसे बड़ी हस्तियों में शुमार सुंदर पिचाई ने भारत पहुंचते ही बड़ा ऐलान कर दिया। Google और AIIMS के बीच ऐतिहासिक साझेदारी से देश के हेल्थ सेक्टर में एआई आधारित बदलाव की शुरुआत होगी।Alphabet Inc. के सीईओ पिचाई नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit में भाग लेने आए हैं। बुधवार, 18 फरवरी को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की।

समिट से पहले पिचाई ने AIIMS के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए कहा कि एआई तकनीक के जरिए मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट तेजी से तैयार की जा सकेगी, जिससे डॉक्टरों को सटीक और त्वरित निर्णय लेने में मदद मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन इसके परिणाम दूरगामी होंगे।पिचाई ने कहा कि एआई सिर्फ स्वास्थ्य क्षेत्र ही नहीं, बल्कि शिक्षा, कृषि और सरकारी सिस्टम में भी क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। छात्रों को कैसे पढ़ाया जाए, अस्पतालों का प्रबंधन कैसे बेहतर हो, और सरकार लोगों तक योजनाओं का लाभ कैसे प्रभावी ढंग से पहुंचाए इन सभी सवालों का समाधान एआई दे सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी भारत में तेजी से बढ़ रहे एआई इकोसिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि गूगल जैसे वैश्विक तकनीकी साझेदारों के साथ सहयोग से देश में नवाचार के नए अवसर खुलेंगे।इस दौरान गूगल ने अपने सालाना डेवलपर्स इवेंट Google I/O 2026 की तारीखों का भी ऐलान किया। यह सम्मेलन 19 और 20 मई को कैलिफोर्निया में आयोजित होगा, जहां एआई से जुड़े नए उत्पाद और तकनीकें पेश की जाएंगी।

More From Author

सरकारी जमीन पर ‘बुलडोजर एक्शन’ की तैयारी, 4130 अतिक्रमण मामले निपटाए, शुरू होगा विशेष अभियान

11,312 करोड़ का ‘ग्रामीण मिशन’, अब गांवों में दौड़ेगी इंटरमीडिएट लेन सड़कें, 300 नए पुलों का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:38 am, Apr 10, 2026
temperature icon 23°C
Sunny
Humidity: 30 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 2%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:32 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
27°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 20% 1012 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 15 mph 13% 1011 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 16 mph 11% 1007 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 13 mph 12% 1006 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 8 mph 16% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 7 mph 21% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 8 mph 25% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/30°°C 0 mm 0% 11 mph 20% 1009 mb 0 cm