पीएम मोदी ने साधा राजद के कट्टे पर निशाना बोले कि “नहीं चाहिए कट्टे वाली सरकार” कभी देश में गाना होता था महंगाई डायन खायें जात है

बेतिया, 08 नवम्बर (सेंट्रल डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। भीड़ से संवाद करते हुए कहा कि नही चाहिए कट्टे वाली सरकार,फिर एक बार एनडीए सरकार।पीएम मोदी ने कहा कि चंपारण की जनता ने हर बार भाजपा व एनडीए पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा “जब भी मैंने आप लोगों से मांगा है,आपने भरपूर दिया है। इस बार उम्मीद और भी बढ़ गई है, क्योंकि उम्मीद उसी से की जाती है जो देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार की पहचान फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल्स उद्योग व टेक्नोलॉजी से होगी।

उन्होंने राजद और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि “इन लोगों ने बिहार को जंगलराज में झोंक दिया था। 15 वर्षों की सरकार में लाठी-डकैतों का तांडव,अपराध और अराजकता ने गरीब महिलाओं और युवाओं के सपनों को तोड़ दिया था। उन्होंने एक वायरल वीडियो का ज़िक्र करते हुए कहा कि “राजद की रैली में आए छोटे-छोटे बच्चों को ये लोग रंगदारी और जहर की राह दिखा रहे हैं,जबकि हम मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज खोल रहे हैं। कांग्रेस सरकार पर महंगाई को लेकर हमला करते हुए मोदी ने कहा, “कभी गाने बनते थे । ‘महंगाई डायन खाए जात है’, लेकिन आज देश ‘जीएसटी बचत उत्सव’ मना रहा है।

बाइक,मोबाइल और कार की बिक्री कई गुना बढ़ी है।पीएम बोले कि उनकी सरकार ने मोबाइल और डेटा को सस्ता किया,दवाइयों की कीमतें घटाईं और गरीबों को मुफ्त अनाज दिया। उन्होंने कहा हमने गरीबी को जिया है, टीवी पर नहीं देखा है।
भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, “राजद बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है और कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। दोनों नामदार हजारों करोड़ के घोटालों में बेल पर हैं।
सभा के अंत में उन्होंने लोगों से अपने मोबाइल की टॉर्च जलाने का आह्वान किया और कहा, “यह रोशनी बिहार को आगे ले जा रही है।मोदी ने अपील की कि 11 तारीख को वोट कर एनडीए सरकार को दोबारा मौका दें। रैली के समापन पर भीड़ से “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयकारे से चंपारण गुंज उठा। मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, सतीश चंद्र दुबे,संजय जायसवाल सहित अन्य कई मंत्री व हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

More From Author

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दिल्ली- वृंदावन पदयात्रा शुरू, लाखों श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर किया स्वागत

बिहार में सर्दी ने दी दस्तक, कई जिलों में कोहरे से घटी दृश्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:50 pm, May 7, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 55 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 0% 9 mph 26% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 13 mph 46% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 11 mph 49% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 8 mph 55% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 49% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 10 mph 34% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 7 mph 23% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 20% 1002 mb 0 cm