पूर्णिया:-09 अप्रैल(राजेश कुमार झा)घूसखोरी से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले किशनगंज के एसडीपीओ सदर गौतम कुमार पर हुई इओयू की कार्रवाई के बाद पूरा सिस्टम ही हिल गया है. सभी घूसखोर पदाधिकारी इस रेड के बाद बेचैन हो चुके है.पता नहीं इओयू के रडार पर कब कौन आ जाये.बताते चलें कि घूसखोरी से करोड़पति बनने वाले किशनगंज के निलंबित एसडीपीओ सदर गौतम कुमार के ऊपर आर्थिक अपराध ईकाई की जबरदस्त कार्रवाई ने पूरे सिस्टम के ऊपर एक सवाल खड़ा कर दिया है.बताते चलें कि ऐसा गौतम कुमार एक नहीं है.अगर सही तरीके से जांच हो तो पूरे बिहार में ऐसे न जाने कितने ही गौतम कुमार निकलेंगे. लेकिन इस रेड के बाद आर्थिक अपराध ईकाई ने पूरी कमर कस ली है.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इओयू ने 2015 से लेकर 2025 के बीच में पूर्णिया में थानाध्यक्ष से इंस्पेक्टर बने 9 थानाध्यक्षों की जन्मकुंडली खंगालने में जुट गई है.मिली जानकारी के अनुसार 2015 में पूर्णिया में तैनात कई थानाध्यक्ष ने भूमाफियाओं के साथ मिलीभगत से महज कुछ ही सालों में जमीन,मकान,महंगे एप्पल फोन, ज्वेलरी सहित कई बेनामी संपत्ति अर्जित की है.जिसकी पूरी जानकारी आर्थिक अपराध ईकाई ने इकट्ठी करनी शुरू कर दी है.अगर ऐसा हुआ तो थानाध्यक्ष से इंस्पेक्टर बने कई ऐसे पदाधिकारी सहित भूमाफिया और सफेदपोश बेनकाब हो जाएंगे.
- Home
- Uncategorized
- पूर्णिया**पिछले 10 वर्षों में दरोगा से इंस्पेक्टर में पदोन्नत हुए जिले के 9 थानाध्यक्ष की कुंडली खंगालने में जुटी इओयू…पढ़ें पूरी खबर*
Posted in
Uncategorized

