

इस खेल प्रतियोगिता में पूर्णिया एवं अन्य जिलों के विभिन्न खेल विद्या के प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। जिसका उद्घाटन पुलिस उपमहानिरीक्षक पूर्णिया तथा जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया।


सर्वप्रथम पुलिस उपमहानिरीक्षक पूर्णिया तथा जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा भारोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लेकर प्रतिभागियों के मनोबल को बढ़ाया गया।मौके पर उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था,निदेशक डीआरडीए,अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया,वरीय कोषागार पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला खेल पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

