पूर्णिया सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी…अभेद सुरक्षा में तब्दील सिविल कोर्ट…

जिले के सभी एक्जिट प्वाइंट सील…हाई अलर्ट मूड में पूर्णिया पुलिस

पूर्णिया:-13 फरवरी(राजेश कुमार झा)आज सुबह पूर्णिया के जिला जज के ईमेल पर किसी अनजान शख्स ने धमकी दी.ईमेल पर उस अनजान शख्स ने सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी.जिसको लेकर पूरा पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मूड में आ गया है.पूर्णिया पुलिस ने सिविल कोर्ट को चारों तरफ से घेराबंदी कर चप्पे-चप्पे पर तलाशी कर रही है.सिविल कोर्ट की तरफ जाने वाले सभी मार्ग को जांच होने तक आवाजाही को बंद किया गया है.हालांकि पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत खुद मॉनिटरिंग कर रही है.बिफोरप्रिंट डिजिटल से बातचीत में एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि आज सुबह जिला जज के ईमेल पर किसी अनजान व्यक्ति ने ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी दी है.जिसको लेकर सिविल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.हर आने-जाने वालों की जांच की जा रही है.अभी हमलोग ये पता कर रहे है कि ये ईमेल कहां से आया है और किसने भेजा है.सिविल कोर्ट के चप्पे चप्पे की तलाशी ली जा रही है.बताते चलें कि ये बम से उड़ाने की धमकी मामले में बिहार के कई न्यायालय को इस तरह का ईमेल भेजा गया है.जिसको देखते हुए सभी न्यायालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

More From Author

आँखों में सुनहरे भविष्य के सपने, लेकिन किस्मत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

सुपौल में गुरुवार की देर शाम सड़क पर ऐसा मंजर दिखा जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:28 pm, Mar 31, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 59 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 22 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:43 am
Sunset: 6:06 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 9 mph 22% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 6 mph 27% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 28% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 18% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
40°/41°°C 0 mm 0% 16 mph 13% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
39°/41°°C 0 mm 0% 16 mph 13% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1004 mb 0 cm