समस्तीपुर, 30 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर बाजार समिति के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विशेश्वर राय के निधन पर राजद सहित महागठबंधन के नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। शोक व्यक्त करने वालों में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, सहकारिता बैंक अध्यक्ष विनोद कुमार राय सहित कई प्रमुख नेता शामिल रहे।

विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने उन्हें अभिभावक तुल्य बताते हुए कहा कि विशेश्वर राय एक लोकप्रिय समाजसेवी, ओजस्वी वक्ता और चर्चित कांग्रेस नेता थे, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
शोक जताने वालों में राजद और कांग्रेस के दर्जनों नेता शामिल थे जिनमें प्रमुख नामों में राकेश ठाकुर, ललन यादव, उमेश यादव, डोमन राय, मनोज भारद्वाज, सत्यविन्द पासवान, परवेज आलम, रोशन यादव और अन्य नेता सम्मिलित हैं। उनके निधन को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की बड़ी क्षति बताया गया है।

