गांधी जयंती से पहले लंदन में महात्मा गांधी की मूर्ति को किया गया क्षतिग्रस्त, भारत ने की कड़ी निंदा

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिष्ठित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने और उसके आसपास भारत विरोधी बातें लिखे जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। गांधी जयंती से ठीक पहले हुई इस घटना से भारत ने गहरी नाराजगी जताई है। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसे महात्मा गांधी के सिद्धांतों और भारत की गरिमा पर सीधा हमला करार दिया है।


घटना उस स्थल पर हुई है, जहां 2 अक्टूबर को हर साल गांधी जयंती का वार्षिक समारोह आयोजित किया जाता है। इस प्रतिमा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ध्यान मुद्रा में बैठे हुए हैं। लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने न केवल प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया, बल्कि इसके चबूतरे पर “गांधी, मोदी, हिंदुस्तानी, आतंकवादी” जैसे आपत्तिजनक और भारत विरोधी नारे भी लिख दिए।
भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी दी और बताया कि स्थानीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। उच्चायोग ने कहा, “यह सिर्फ मूर्ति को क्षति पहुंचाना नहीं, बल्कि अहिंसा और शांति के प्रतीक महात्मा गांधी की विचारधारा पर सीधा और दुर्भावनापूर्ण हमला है।”
भारतीय मिशन के अधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मूर्ति को उसकी मूल स्थिति में लाने का काम शुरू करवाया। उच्चायोग ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और मेट्रोपॉलिटन पुलिस के साथ समन्वय करके मूर्ति की मरम्मत करवाई जा रही है और जांच जारी है।
अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस से मात्र तीन दिन पहले यह घटना हुई है, जो इसे और भी संवेदनशील बनाती है। भारत ने स्पष्ट किया है कि वह इस तरह की किसी भी असहिष्णुता और हिंसक मानसिकता को बर्दाश्त नहीं करेगा। भारतीय उच्चायोग ने स्थानीय प्रशासन से मामले की गहन जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
कैमडेन काउंसिल और मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। भारत ने यह भी दोहराया कि गांधी की प्रतिमा केवल भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए शांति और अहिंसा का प्रतीक है।

More From Author

जमानत आदेशों में खामी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दो न्यायिक अधिकारियों को भेजा स्पेशल ट्रेनिंग पर

पूर्व कांग्रेस नेता विशेश्वर राय के निधन पर महागठबंधन नेताओं ने जताया शोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:08 am, Jun 24, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 66 %
Pressure: 998 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 75%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 2% 4 mph 42% 999 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 1% 3 mph 24% 1000 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 8 mph 15% 998 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 9 mph 13% 995 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 0% 7 mph 13% 994 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
40°/42°°C 0 mm 0% 4 mph 16% 996 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 1% 10 mph 44% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 4 mph 51% 999 mb 0 cm