बक्सर, 14 दिसंबर (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी की बक्सर जिला इकाई ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर भाजपा कार्यालय अहिरौली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की जबकि संचालन लक्ष्मण शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान 25 दिसंबर को अटल जी के जन्मोत्सव को जनआंदोलन के रूप में मनाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन पर विस्तार से चर्चा हुई।

नेताओं ने स्वदेशी अपनाने, रासायनिक खाद के न्यूनतम उपयोग, प्राकृतिक खेती, सिंचाई व्यवस्था सुधार और वृक्षारोपण को प्राथमिकता देने पर बल दिया।अटल जी की स्वदेशी सोच को स्मरण करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी संकल्प पत्र की शपथ ली। निर्णय लिया गया कि 25 दिसंबर तक सवा लाख लोगों को शपथ दिलाकर संकल्प पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा।कार्यक्रम में प्रदीप दुबे, रमेश गुप्ता, मनोज पांडेय, नन्द जी सिंह, भुटेली तिवारी, संध्या पाण्डेय, प्रमोद मिश्रा, सुनील सिंह, अन्नु तिवारी, राजीव कुमार राजू, कंचन देवी, संतोष ओझा सहित उमाशंकर राय और दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

