पूर्व मध्य रेल की कार्रवाई, चेन पुलिंग और महिला कोच में सफर करने पर यात्रियों पर सख्त कार्रवाई

बक्सर, 02 जनवरी (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल ने अवैध चेन पुलिंग और महिला कोच में अनुचित यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है। रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन ‘‘समय पालन’’ और ‘‘महिला सुरक्षा’’ के तहत लगातार निगरानी बढ़ा दी है, ताकि ट्रेनें समय पर चलें और महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

ऑपरेशन ‘‘समय पालन’’ के तहत 01.12.2025 से 31.12.2025 तक 1032 लोगों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। दानापुर मंडल में सबसे अधिक 429, समस्तीपुर में 266, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 131, सोनपुर में 116 और धनबाद में 90 लोगों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई।वहीं, ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा’’ के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर भी कड़ा अभियान चलाया गया।

इसी अवधि में 2629 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। दानापुर मंडल में 1371, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 706, समस्तीपुर में 240, सोनपुर में 166 और धनबाद में 146 पुरुष यात्री पकड़े गए। सभी के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत कार्रवाई की गई।पूर्व मध्य रेल ने स्पष्ट किया कि ये अभियान ट्रेन संचालन में विलंब रोकने और महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा।

More From Author

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, महाराष्ट्र में पहली पर्वतीय सुरंग खुदाई में बड़ी सफलता

कटिहार बाजार में बेटी के लिए केक लेने आए पिता की गोली मारकर हत्या, पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:39 am, Aug 12, 2026
temperature icon 32°C
Sunny
Humidity: 75 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:27 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 3% 7 mph 37% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 2% 6 mph 35% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 2% 7 mph 40% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 2% 6 mph 46% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 5% 5 mph 54% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 4% 3 mph 57% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 5% 6 mph 54% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 3% 7 mph 46% 1002 mb 0 cm