समस्तीपुर, 26 अक्टूबर (समस्तीपुर डेस्क) अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा शाखा समस्तीपुर एवं अपराध विरोधी मोर्चा समस्तीपुर की ओर से सोनवर्षा चौक पर रविवार को शोक सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर समस्तीपुर के गौरव रहे पूर्व विधायक राणा गंगेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभा की अध्यक्षता सवर्ण मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह ने की।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राणा गंगेश्वर जी ने सत्य नारायण सिंह की मूर्ति स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका साथ अब नहीं मिलेगा, यह अपूरणीय क्षति है। वे न केवल जननेता थे, बल्कि व्यक्तिगत और पारिवारिक रूप से भी सबके करीब थे।
इस अवसर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर किशोरी प्रसाद सिंह, सुधाकर सिंह, डॉ. आर.के. दिवाकर, राम संजीवन पांडेय, कृष्ण मोहन चौधरी, राजन सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

