समस्तीपुर, 20 सितंबर (राजेश झा) जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शनिवार को पोषण अभियान के तहत जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण माह (17 सितंबर – 16 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की गई।

डीएम ने PPT प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पोषण अभियान की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य 0-6 वर्ष के बच्चों में कुपोषण, नाटापन और कम वजन जैसी समस्याओं को कम करना है। साथ ही, 15-49 वर्ष की महिलाओं और किशोरियों में एनीमिया** की दर को घटाना भी प्रमुख लक्ष्य है।
बैठक में ICDS, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचईडी, कृषि, जीविका और पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को कुपोषित बच्चों की पहचान कर NRC रेफर करने हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने जन आंदोलन डैशबोर्ड पर प्रतिदिन की गतिविधियों को अपलोड करने का भी निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग सामूहिक प्रयास से पोषण को जन आंदोलन का रूप दें।
साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रचार-प्रसार और लाभुकों को लाभ दिलाने का निर्देश भी दिया गया।

