पूर्णिया, 02 सितंबर (राजेश कुमार झा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया आगमन को लेकर केंद्र से आईबी एवं एनआईए की टीम पूर्णिया पहुंच चुकी है.बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 सितंबर को पूर्णिया आगमन हो रहा है.जिसको लेकर प्रशासनिक रूप से पूरी तैयारी की जा रही है.बताते चलें कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर केंद्र से आईबी एवं एनआईए के अधिकारी पहुंच चुके है.

प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम स्थल के आसपास के 10 किलोमीटर का क्षेत्र पूरी तरफ प्रतिबंधित रहेगा.प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर हाईलेवल मीटिंग में जिले के सभी उच्च अधिकारी सहित आईबी एवं एनआईए के अधिकारी मौजूद रहेंगे.

