फिल्म जगत में शोक: अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का निधन गोपालगंज व बेलसंड गांव में छाया मातम

गोपालगंज, 02 नवम्बर (निज संवाददाता) जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी की माता हेमवंती देवी का निधन हो गया। 89 वर्षीय हेमवंती देवी ने शुक्रवार की देर रात गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड स्थित पैतृक गांव बेलसंड में अपने घर पर अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी मां के निधन की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया। बयान में कहा गया। हमें यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि पंकज त्रिपाठी की प्रिय माता हेमवंती देवी का शुक्रवार की देर रात उनके पैतृक निवास बेलसंड (गोपालगंज) में शांतिपूर्वक निधन हो गया। उन्होंने अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उस समय अपनी मां के साथ मौजूद थे। हेमवंती देवी के निधन की खबर फैलते ही पूरे बेलसंड गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने कहा कि वे अत्यंत सरल, धार्मिक और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। उन्होंने हमेशा अपने बेटे को संस्कार, सादगी और नैतिक मूल्यों का मार्ग दिखाया। शनिवार को परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में बेलसंड में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। शोकाकुल माहौल में पंकज त्रिपाठी ने अपनी मां को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। परिवार के सदस्यों की आंखों से अश्रुधारा थम नहीं रही थी। परिवार ने अपने बयान में अनुरोध किया है कि इस कठिन समय में सभी शुभचिंतकों और मीडिया से निवेदन है कि हमारी निजता का सम्मान करें और हेमवंती देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। बता दें कि पंकज त्रिपाठी के पिता श्री बनारसी तिवारी का निधन दो वर्ष पूर्व हुआ था। अब माता के निधन से त्रिपाठी परिवार शोक में डूब गया है। कभी खुशियों से गूंजता बेलसंड गांव इस समय मातमी सन्नाटे में है।

More From Author

दलसिंहसराय में चिराग पासवान ने किया शक्ति प्रदर्शन, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में मांगा वोट

तेजस्वी ने डुमरांव प्रत्याशी के लिए मांगा वोट, सरकारी नौकरी का दिया वादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:00 pm, Mar 23, 2026
temperature icon 27°C
Mist
Humidity: 45 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 32% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0.01 mm 28% 2 mph 37% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 34% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 3 mph 23% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 17% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 13 mph 15% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 7 mph 20% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 24% 1007 mb 0 cm