‘फ्रीबीज’ पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार: घाटे में डूबे राज्य क्यों बांट रहे मुफ्त बिजली-पैसा

नई दिल्ली, 19 फरवरी (अशोक “अश्क”) चुनावी ‘फ्रीबीज’ पर देश की सबसे बड़ी अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त योजनाओं को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि कई राज्य भारी कर्ज और राजकोषीय घाटे में डूबे हैं, इसके बावजूद मुफ्त बिजली, नकद और अन्य सुविधाएं बांटी जा रही है।

अदालत ने सवाल उठाया कि आखिर इन योजनाओं का बोझ कौन उठाएगा?मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ तमिलनाडु की बिजली कंपनी से जुड़े एक मामले की सुनवाई कर रही थी। कंपनी की ओर से कहा गया कि टैरिफ दरें पहले ही तय कर दी गई थीं, लेकिन बाद में सरकार ने बिजली मुफ्त घोषित कर दी। इस पर पीठ ने टिप्पणी की कि यदि सरकारें लगातार मुफ्त सुविधाएं देती रहेंगी तो इसका सीधा असर टैक्स देने वालों पर पड़ेगा।

सीजेआई ने कहा कि राज्य का दायित्व है कि जो लोग शिक्षा या बुनियादी जरूरतें वहन नहीं कर सकते, उनकी मदद की जाए, लेकिन अंधाधुंध फ्रीबीज से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। उन्होंने यह भी पूछा कि चुनाव से ठीक पहले ऐसी योजनाएं क्यों घोषित की जाती हैं? अदालत ने कहा कि जब राज्य सीमित राजस्व जुटा पा रहे हैं तो उसे विकास और रोजगार सृजन में क्यों नहीं लगाया जाता? यह बहस अब राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र बनती दिख रही है।

More From Author

पटना नीट छात्रा मौत कांड में ‘बड़े नामों’ की एंट्री, लीपापोती हुई तो सड़क पर उतरेंगे: प्रशांत किशोर

बिहार राज्यसभा चुनाव में ‘पांचवीं सीट’ पर संग्राम, NDA बनाम महागठबंधन, ओवैसी बन सकते हैं किंगमेकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:29 pm, Apr 10, 2026
temperature icon 31°C
Sunny
Humidity: 24 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 17 mph
Wind Gust: 20 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:32 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 17 mph 11% 1007 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/35°°C 0 mm 0% 13 mph 12% 1006 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 8 mph 16% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1008 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 8 mph 24% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/30°°C 0 mm 0% 11 mph 20% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 16 mph 12% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 19 mph 8% 1005 mb 0 cm