स्वास्थ के प्रति जागरूक लोगों के लिए एक अच्छी खुशखबरी..शुद्धता के लिए अब आपको दूर-दूर तक भटकने की जरूरत नहीं.. क्योंकि अब आपके शहर में लॉन्च होने जा रहा है मुक्ति बाजार…

पूर्णिया, 19 फरवरी (राजेश कुमार झा) स्वास्थ के प्रति जागरूक लोगों के लिए एक अच्छी खुशखबरी है.शुद्धता की खोज में दूर-दूर तक भटकने की जरूरत नहीं है. क्योंकि उनके लिए बहुत जल्द लॉन्च होने जा रहा है मुक्ति बाजार ताकि उन्हें अपने किचन में शुद्धता की महक मिले.

इसको लेकर पूर्णिया केंद्रीय कारा ने आमजनों के घरों तक शुद्ध सामान पहुंचाने के लिए मुक्ति बाजार को लॉन्च करने जा रही है.बताते चलें कि पूर्णिया केंद्रीय कारा में फूड प्रोसेसिंग यूनिट चल रही है.जिसमें कारा में बंद बंदियों को स्किल्ड बनाकर,उनके हाथों किचन से लेकर घरों में प्रयोग होने वाले कई उत्पाद तैयार किए जा रहे है. फिलहाल ये तैयार उत्पाद केंद्रीय कारा के अलावे कई जेलों को भेजा जा रहा है.

अब केंद्रीय कारा प्रशासन ने जिले के आमजनों तक जेल में तैयार उत्पाद घर-घर तक पहुंचाने के लिए मुक्ति बाजार को लॉन्च करने जा रही है. जानकारी देते हुए केंद्रीय कारा अधीक्षक मनोज कुमार ने बताए कि पूर्णिया केंद्री कारा में कई तरह के फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगे हुए है. जिनमें सरसों का शुद्ध तेल, शुद्ध मसाला जैसे पिसी हुई हल्दी,पिसी हुई लाल मिर्ची, बेसन,शुद्ध सत्तू के अलावे कई शुद्ध प्रोडक्ट्स उचित दामों में आमजनों को उपलब्ध होंगे.

अभी फिलहाल केंद्रीय कारा गेट के सामने पहला मुक्ति बाजार लॉन्च होने जा रहा है.इसके बाद जैसे-जैसे लोगों की प्रतिक्रिया मिलेंगी तो आगे भी इसे खोला जाएगा.इस मुक्ति बाजार की जेल से छूटे बंदी जो करना चाहेंगे,उन्हें पहली प्राथमिकता दी जाएगी.

More From Author

बायसी, धमदाहा एवं बनमनखी में बनेंगे तीन नए जेल…गृह विभाग को भेजा गया प्रस्ताव

विकसित भारत-विकसित बिहार का बिगुल, 53.5 लाख करोड़ के ऐतिहासिक बजट पर BJP का मंथन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:19 pm, Sep 20, 2026
temperature icon 33°C
Overcast
Humidity: 55 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 97%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:48 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 1 mph 55% 1009 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 11% 2 mph 58% 1010 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 14% 4 mph 63% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 14% 3 mph 68% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 8% 6 mph 68% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 5 mph 53% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.09 mm 18% 2 mph 51% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.01 mm 9% 2 mph 59% 1004 mb 0 cm