बक्सर में गूंजेगा युवा चेतना का उद्घोष, पद्मश्री संतोष यादव से रूबरू होंगे छात्र

बक्सर, 11 जनवरी (विक्रांत) स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर बक्सर में युवाओं को प्रेरित करने वाला भव्य आयोजन होने जा रहा है। बिहार पब्लिक स्कूल, बक्सर के तत्वावधान में 12 जनवरी 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे विद्यालय परिसर में “युवा चेतना” विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मानित पर्वतारोही श्रीमती संतोष यादव होंगी।

श्रीमती संतोष यादव ने वर्ष 1992 और 1993 में लगातार दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था। वर्तमान में वे भारतीय संस्कृति, योग, पर्यावरण संरक्षण, सदाचार और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को लेकर देशभर में युवाओं को जागरूक कर रही हैं। कार्यक्रम में वे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी और उनसे सीधा संवाद भी स्थापित करेंगी। इस आयोजन में बक्सर जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित विद्यार्थी, शिक्षक और प्राचार्य शामिल होंगे। विद्यार्थियों की सहभागिता से कार्यक्रम प्रेरणादायी स्वरूप ग्रहण करेगा। छात्रों को विद्यालय की यूनिफॉर्म और पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। पद्मश्री संतोष यादव का बक्सर आगमन जिले के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम के बाद वे प्रमुख धार्मिक स्थलों और पंचकोश का भ्रमण भी करेंगी।

More From Author

बक्सर में खनन माफिया पर प्रशासन का कहर, अवैध मिट्टी ले जा रहा हाईवा जब्त, 8 लाख जुर्माना

अपराध पर सख्ती, जनता में भरोसा, डुमरांव थानाध्यक्ष संजय सिन्हा को एसपी का सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:24 am, Mar 22, 2026
temperature icon 18°C
Mist
Humidity: 94 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 75%
Visibility: 1.5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
19°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 69% 1015 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1014 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 35% 1010 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 37% 1010 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 52% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 55% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1013 mb 0 cm