बक्सर में जनता की आवाज को मिलेगा नया मंच, अब हफ्ते में दो दिन लगेगा जनता दरबार

बक्सर, 17 जनवरी (विक्रांत) जिले के आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में संयुक्त मीडिया प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में बताया गया कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी “7 निश्चय योजना–भाग 3” के अंतर्गत अब बक्सर जिले में जनता दरबार का आयोजन सप्ताह में दो दिन किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि “सबका सम्मान, जीवन आसान” की सोच को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से अब प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगेगा। इस पहल का मकसद आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।उन्होंने जानकारी दी कि जनता दरबार का आयोजन अपराह्न 03:00 बजे से समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में किया जाएगा। इसमें राजस्व, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, स्थानीय प्रशासन सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से आमजन को जिला प्रशासन तक सीधी पहुंच मिलेगी और शिकायतों एवं सुझावों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त मामलों का गंभीरता से संज्ञान लेकर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन करें।प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के माध्यम से जिलेवासियों से अपील की गई कि वे निर्धारित दिन और समय पर जनता दरबार में पहुंचकर इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं। प्रेस वार्ता में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।

More From Author

मालदा से बदली रेल की तस्वीर: वंदे भारत स्लीपर की ऐतिहासिक शुरुआत, मोदी बोले– यह विकसित भारत की रफ्तार है

बीएयू सबौर में के.के. बिड़ला समूह की धमाकेदार एंट्री, मगध शुगर ने कैंपस से चुने 8 ट्रेनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:27 am, May 9, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 9 mph 35% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 22% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0.31 mm 33% 7 mph 39% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 26% 6 mph 40% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.98 mm 100% 9 mph 54% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0.09 mm 62% 12 mph 54% 1009 mb 0 cm