बक्सर में पुलिस सैलरी पैकेज के तहत आश्रितों को करोड़ों की बीमा राशि का वितरण

बक्सर, 29 दिसंबर (विक्रांत) डुमरांव के बीएमपी-4 परिसर में सोमवार दोपहर बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्वाधान में पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) योजना के तहत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा लाभ वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी सह कमांडेंट अजय कुमार पांडेय रहे। उनके साथ बीएमपी एसपी शैशव यादव, डीएसपी ललन सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा के डीजीएम दीपक कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। जदयू की प्रवक्ता एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अंजुम आरा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

समारोह में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दुर्घटना में दिवंगत दो पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा राशि के चेक प्रदान किए गए। स्वर्गीय देवेंद्र पासवान की नॉमिनी रेणु देवी को 2 करोड़ रुपये और दिवंगत कौशल कुमार की पत्नी ममता देवी को 1.70 करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। डीआईजी अजय कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा में दिन-रात लगे रहते हैं और ऐसी योजनाएं उनके परिवारों को संबल प्रदान करती हैं।बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को बैंक की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। अंजुम आरा ने बीएमपी-4 सहित अन्य पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार से वित्तीय सहयोग दिलाने में मदद का आश्वासन दिया।

समारोह की अध्यक्षता बैंक ऑफ बड़ौदा की डुमरांव शाखा प्रबंधक ने की, जबकि संचालन शिक्षाविद शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।इस कार्यक्रम ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को सुरक्षा और वित्तीय सहयोग का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

More From Author

अंतरराष्ट्रीय सम्मान, बक्सर के डॉ. रितेश चौबे को IMA द्वारा सम्मानित किया गया

समस्तीपुर में नए साल का धमाका: होटल्स ने की भव्य तैयारी, अपने हीं शहर में लें हिल स्टेशन का लुत्फ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:28 am, May 10, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 69 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:07 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0.16 mm 95% 7 mph 54% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 12 mph 45% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 29% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 22% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 21% 1002 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 9 mph 32% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 10 mph 37% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 9 mph 45% 1006 mb 0 cm