बक्सर में लगेगा रोजगार का महाकुंभ, 300 युवाओं को मिलेगा सीधा नौकरी का मौका

बक्सर, 20 जनवरी (निज संवाददाता) जिले के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (गवर्नमेंट आईटीआई) बक्सर में 21 जनवरी 2026, बुधवार को भव्य नियोजन मेले का आयोजन किया जा रहा है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस कैंपस प्लेसमेंट/अप्रेंटिसशिप सेलेक्शन का उद्देश्य आईटीआई पास युवक-युवतियों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

इस रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड, रेणुकूट (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) भाग ले रही है। कंपनी आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन करेगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹12,500 इन-हैंड प्रतिमाह वेतन के साथ NAPS अप्रेंटिस स्टाइपेंड, ओवरटाइम और ओटी बोनस भी दिया जाएगा। कुल 300 पदों पर बहाली की जाएगी।प्लेसमेंट प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि यह कैंपस चयन आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जहां वे सीधे कंपनी प्रतिनिधियों से संवाद कर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

संस्थान के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 21 जनवरी को सुबह 10 बजे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ गवर्नमेंट आईटीआई बक्सर में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

More From Author

पटना में हॉस्टल की चारदीवारी के अंदर मौत, हत्या या साजिश

बिहार में कांग्रेस का बड़ा दांव, सड़क से दिल्ली तक हलचल, छह विधायकों पर टिकी सियासी किस्मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:47 am, Mar 22, 2026
temperature icon 18°C
Mist
Humidity: 94 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 75%
Visibility: 1.6 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
23°/26°°C 0 mm 0% 6 mph 51% 1014 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 38% 1011 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 2 mph 37% 1009 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 5 mph 49% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 52% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 0% 3 mph 56% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1013 mb 0 cm