पटना में हॉस्टल की चारदीवारी के अंदर मौत, हत्या या साजिश

पटना, 20 जनवरी (पटना डेस्क) पटना में शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि शहर में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। हॉस्टल में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही एक और नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने आत्महत्या से साफ इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के परफेक्ट पीजी गर्ल्स हॉस्टल की है, जहां 6 जनवरी को 15 साल की छात्रा की मौत हुई थी।

पिता के अनुसार बच्ची मानसिक दबाव में नहीं थी और उसकी आखिरी बातचीत बिल्कुल सामान्य थी।पिता का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को उतारकर अस्पताल भेज दिया गया। सवाल यह भी उठ रहा है कि गर्ल्स हॉस्टल में दो लड़के कैसे दाखिल हुए। न तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही तनाव के संकेत। पिता ने हॉस्टल मालिक, वार्डन और दो लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा था, इसलिए शव को पीएमसीएच भेजा गया।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।एक ही दिन दो छात्राओं की मौत ने पटना के हॉस्टलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस मामले की दिशा तय करेगी, ठीक वैसे ही जैसे शंभू हॉस्टल कांड में हुआ था। फिलहाल जांच जारी है, लेकिन छात्रों और अभिभावकों के बीच डर का माहौल बना हुआ है और जवाब का इंतजार तेज है अब।

More From Author

समस्तीपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या

बक्सर में लगेगा रोजगार का महाकुंभ, 300 युवाओं को मिलेगा सीधा नौकरी का मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:50 am, May 9, 2026
temperature icon 27°C
Sunny
Humidity: 52 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 4%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 28% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 24% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.13 mm 33% 9 mph 39% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.09 mm 33% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.08 mm 67% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.01 mm 29% 16 mph 47% 1009 mb 0 cm