बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मथुरा कोसी में की सनातन एकता पदयात्रा, राम और राष्ट्र समर्थकों से की अपील

नई दिल्ली, 15 नवम्बर (अशोक “अश्क”) बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा मथुरा के कोसी क्षेत्र में शनिवार को पहुंची। इस दौरान शास्त्री ने कई विवादित और चर्चित बयान दिए। उन्होंने कहा कि “जिन्हें राम नाम, वंदे मातरम और जय श्रीराम से दिक्कत है, वे लाहौर का टिकट कटवा लें। अगर पैसे नहीं हैं, तो मैं उन्हें कर्ज लेकर टिकट करवा दूंगा।”


धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि वे किसी समुदाय के खिलाफ नहीं हैं। उनका विरोध उन लोगों से है जो राम और राष्ट्र के नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं। उन्होंने हिंदुओं द्वारा गीता, गंगा, संतों और पदयात्रा के विरोध पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जैसे शुगर होने पर शुगर टेस्ट करवाया जाता है, वैसे ही जो हिंदुओं का विरोध करते हैं, वे अपना डीएनए टेस्ट करवाएं।
इस अवसर पर पदयात्रियों ने राष्ट्रगान और वंदे मातरम के साथ एकजुट होने की शपथ ली। बाल्मीकि समाज ने धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत गदा और चांदी के मुकुट पहनाकर किया।
पदयात्रा के दौरान शास्त्री की तबीयत कई बार खराब हुई। कोसीकलां की मंडी से शुरू हुई 15 किलोमीटर की यात्रा में कमजोरी के चलते उन्हें सड़क पर लेटना पड़ा। तेज बुखार और थकान के बावजूद उन्होंने विश्राम नहीं किया। डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन सनातन प्रेमियों के उत्साह और समर्थन को देखते हुए उन्होंने पदयात्रा जारी रखी।
शास्त्री की यह यात्रा सनातन धर्म और रामभक्ति को बढ़ावा देने के साथ ही सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इस पदयात्रा के माध्यम से वे युवाओं और समाज के सभी वर्गों को धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।

More From Author

एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी बोले—‘सुशासन की जीत’, नीतीश कुमार के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर लगाई मुहर

नीतीश कुमार की 10वीं शपथ की तैयारी, बिहार के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने की राह पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:20 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 61 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 1008 mb 0 cm