बिहार कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार सिंह को मिला अंतरराष्ट्रीय “इंटेलेक्चुअल अचीवर्स ऑफ वर्ल्ड अवार्ड”

बक्सर, 20 जनवरी (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के निदेशक अनुसंधान एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. अनिल कुमार सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और राष्ट्र के प्रति विशिष्ट सेवाओं के लिए 10 जनवरी 2026 को प्रतिष्ठित “इंटेलेक्चुअल अचीवर्स ऑफ वर्ल्ड अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित संस्था फ्रेंडशिप फोरम द्वारा प्रदान किया गया।

फ्रेंडशिप फोरम के आधिकारिक प्रमाण-पत्र के अनुसार यह पुरस्कार डॉ. अनिल कुमार सिंह को “For his outstanding achievements and distinguished services to the nation in the field of educational excellence” के लिए प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनके बौद्धिक नेतृत्व, अकादमिक उत्कृष्टता और शिक्षा में दीर्घकालिक योगदान की औपचारिक मान्यता है।इस अवसर पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने डॉ. अनिल कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा, “डॉ. अनिल कुमार सिंह का योगदान न केवल विश्वविद्यालय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अनुकरणीय है। यह पुरस्कार उनके शैक्षणिक समर्पण और राष्ट्र निर्माण में योगदान की स्पष्ट मान्यता है। इससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और सुदृढ़ हुई है।

”निदेशक अनुसंधान के रूप में डॉ. अनिल कुमार सिंह ने अनुसंधान गुणवत्ता सुदृढ़ीकरण, नवाचार को प्रोत्साहन, बहु-विषयक सहयोग और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय का अनुसंधान और अकादमिक परिवेश राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बना चुका है।डॉ. अनिल कुमार सिंह को मिले इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, वैज्ञानिक और अधिकारी हर्ष व्यक्त कर रहे हैं। इसे विश्वविद्यालय, राज्य और कृषि शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय बताया गया है। यह सम्मान उनके समर्पित शैक्षणिक जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित में किए गए बौद्धिक योगदान का प्रतीक माना जा रहा है।

More From Author

बक्सर में ‘वार्तालाप’: पत्रकारों को मिलेगा विकसित भारत मिशन का रोडमैप

मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारी में जुटे सिविल सर्जन की मौत, समस्तीपुर में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:51 pm, Aug 11, 2026
temperature icon 37°C
Partly Cloudy
Humidity: 41 %
Pressure: 999 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 48%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0.09 mm 12% 7 mph 39% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 3% 7 mph 48% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 3% 6 mph 51% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 4% 6 mph 60% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 5% 5 mph 63% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 5% 6 mph 61% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 3% 4 mph 45% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0.01 mm 5% 6 mph 38% 999 mb 0 cm