पटना, 16 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी ने बुधवार को अपने 101 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी, जिसमें 44 नाम दूसरी सूची के तहत शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में जारी इस सूची में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।

टिकट वितरण में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है:
- पिछड़ा वर्ग: 37 उम्मीदवार
- अति पिछड़ा वर्ग: 22 उम्मीदवार
- सवर्ण: 22 उम्मीदवार
- अनुसूचित जाति: 15 उम्मीदवार
- अनुसूचित जनजाति: 1 उम्मीदवार
- मुस्लिम: 4 उम्मीदवार
- महिलाएं: 13 उम्मीदवार
यह संतुलन पार्टी के ‘सामाजिक न्याय’ के एजेंडे को मजबूती से दर्शाता है।
इस बीच, बिहार में चुनावी हलचल और तेज हो गई है। एनडीए में सीटों का फॉर्मूला फाइनल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे (16-18 अक्टूबर)। वे कमजोर सीटों पर जीत की रणनीति तय करने के लिए एनडीए नेताओं से मिलेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज से प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।
एनडीए के कई बड़े नेता— सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव, विजय चौधरी — आज नामांकन दाखिल करेंगे।
वहीं, महागठबंधन में अभी सीटों का अंतिम ऐलान बाकी है, लेकिन कांग्रेस ने बुधवार रात उम्मीदवारों की घोषणा कर दी और सिंबल भी बांटना शुरू कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष राजेश राम कुटुम्बा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
राजद और माले पहले ही अपने-अपने प्रत्याशियों को सिंबल दे चुके हैं।
बिहार में अब सियासी जंग अपने चरम पर है।

