मोकामा में बाहुबलियों की जंग तय: अनंत सिंह बनाम सूरजभान की पत्नी वीणा देवी

पटना, 16 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मोकामा सीट पर बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित मुकाबला अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के बीच तय हो गया है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पूर्व सांसद वीणा देवी को टिकट देकर मुकाबले को हाईप्रोफाइल बना दिया है। वीणा देवी का नामांकन आज सूरजभान सिंह ने स्वयं करवाया। इसके साथ ही मोकामा में बाहुबलियों की जंग पूरी तरह कन्फर्म हो गई है।


दूसरी ओर, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के टिकट पर अनंत सिंह पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। अनंत सिंह मोकामा सीट से अब तक पांच बार विधायक रह चुके हैं। 2022 में AK-47 मामले में सजा होने के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी ने उपचुनाव में राजद से जीत दर्ज की थी।
हालांकि 2024 में नीलम देवी ने राजद छोड़कर नीतीश कुमार के पक्ष में मतदान किया, जिससे यह सीट राजद के खाते में रहते हुए भी राजनीतिक असमंजस में रही।
मोकामा सीट पर सूरजभान सिंह और अनंत सिंह के परिवारों की यह लड़ाई करीब 25 साल पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का ताजा अध्याय है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मोकामा में यह चुनाव सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि व्यक्तिगत वर्चस्व की लड़ाई भी है, जिसे पूरा बिहार दिलचस्पी से देख रहा है।

More From Author

समस्तीपुर में चुनावी मुकाबला रोमांचक, शाहीन और अश्वमेध देवी ने भरा नामांकन

बिहार चुनाव 2025: जेडीयू ने जारी की 101 उम्मीदवारों की सूची, सामाजिक संतुलन पर फोकस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:08 am, Aug 18, 2026
temperature icon 27°C
Light rain shower
Humidity: 85 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:24 am
Sunset: 6:22 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
26°/27°°C 1.4 mm 70% 9 mph 86% 1001 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
26°/28°°C 0.76 mm 56% 9 mph 85% 1003 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.7 mm 43% 13 mph 70% 1003 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
31°/32°°C 1.12 mm 50% 15 mph 64% 1002 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.43 mm 34% 14 mph 60% 999 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0.29 mm 31% 13 mph 70% 1000 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0.03 mm 14% 12 mph 76% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 11% 11 mph 82% 1001 mb 0 cm