अगर आपको मीटर रीडिंग, गलत विपत्र,बकाया राशि तथा विपत्र से सम्बन्धित कोई शिकायत है तो 17 से 22 अगस्त तक चलने वाले विद्युत विभाग के विशेष शिविर में समाधान कराएं

पूर्णिया:-16अगस्त(राजेश कुमार झा)विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराने के लिए विशेष शिविर का आयोजन:-

17 अगस्त से 22 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन:-

अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक बिहार स्टेट पाॅवर होल्डिंग कम्पनी लिमिटेड पटना तथा जिलाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में विद्युत विपत्र सम्बन्धित शिकायतों के समाधान हेतु 17 अगस्त से 22 अगस्त तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णिया पश्चिमी एवं पूर्णिया पूर्वी कार्यालय के साथ साथ अवर प्रमंडल पूर्णिया शहरी, केनगर, धमदाहा, बनमनखी, अमौर, पूर्णिया ग्रामीण और बायसी अवर प्रमंडल कार्यालयों में लगाए जायेंगे।

शिविर में मीटर रीडिंग, गलत विपत्र, बकाया राशि तथा विपत्र से सम्बन्धित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जायेगा ।

जैसा कि बिहार सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत प्रति किलोवाट 10000(दस हजार) तथा अधिकतम 20000 की सब्सिडी दी जा रही है। इस प्रकार केंद्रीय सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 1 किलोवाट के लिए 40000(चालीस हजार),2 किलोवाट के लिए 80000(अस्सी हजार) तथा 3 किलोवाट के लिए 98000 ( अन्ठानवे हजार)तक की सब्सिडी सोलर पैनल प्लांट अधिष्ठापन पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जा रही है।

इस लिए इस विशेष शिविर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत घरेलू श्रेणी में रूफटॉप सोलर अधिष्ठापन हेतु आवेदन भी स्वीकार किये जाएंगे।

संबंधित सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील है कि उक्त निर्धारित तिथि को संबम्धित विशेष शिविर में पहुंच कर विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।

More From Author

दिल्ली में सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन से बढ़ी हलचल…आर या पार की लड़ाई के मूड ने सीजेपी,26 हजार केंद्रीय जवान तैनात.. जंतर-मंतर जाने वाली सभी मार्ग अवरुद्ध…दिल्ली की 57 मेट्रो स्टेशन,बिहार की 6 और पूरे देश की 250 ट्रेनें रद्द…पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहे नाना पाटेकर..आ गए मेरे मौत का तमाशा देखने…एक मच्छड़ आदमी को हिजड़ा बना देता है… कैसा नाम है काला..सुनकर ही घिन आती है…जैसे अनगिनत डायलॉग हमेशा याद रहेंगे…पढ़ें पूरी खबर

हैवानियत…शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में फरार पति राज कुमार यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर…9 साल का बेटा है चश्मदीद गवाह

जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा प्रमंडलीय स्तर पर पारा विधिक स्वयं सेवकों के लिए एक दिवसीय जागरूकता और प्रेरक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:54 pm, Oct 12, 2026
temperature icon 32°C
Partly Cloudy
Humidity: 48 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 44%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:46 am
Sunset: 5:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 11% 6 mph 53% 1012 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 16% 7 mph 65% 1013 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 16% 5 mph 66% 1014 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 17% 4 mph 68% 1013 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 16% 4 mph 67% 1013 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 17% 4 mph 70% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 11% 4 mph 62% 1016 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 12% 7 mph 57% 1013 mb 0 cm