
स्पार्क फ्यूजन टेक्नोलॉजीज’ रही डिजिटल टेक् नोलॉजी एवं ब्रांडिंग पार्टनर
पटना: सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI), पटना में आयोजित प्रतिष्ठित ‘बिहार एजुकेशन कॉन्क्लेव सह स्टार्टअप समिट 2026’ में क्वालिनोवा सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (QualiNova Solutions Pvt. Ltd.) को ‘बेस्ट स्टार्टअप ऑफ द ईयर’ के सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एवं बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

क्वालिनोवा सॉल्यूशंस ने संस्थागत उत्कृष्टता, रणनीति और शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्यों (From Strategy to Execution) के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वहीं, इस पूरे सफर में स्पार्क फ्यूजन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (Spark Fusion Technologies Pvt. Ltd.) ने आधिकारिक डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं ब्रांडिंग पार्टनर के रूप में अपनी मजबूत भूमिका निभाई है। दोनों कंपनियों की यह मजबूत साझेदारी शिक्षा, नवाचार और संस्थागत विकास (Institutional Transformation) के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव ला रही है।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मिथिलेश तिवारी ने नए उद्यमियों और स्टार्टअप्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के नए विचार और तकनीकी नवाचार ही राज्य में नए उद्योग और फैक्ट्रियां स्थापित करने की नींव रखेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार नए स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को हर स्तर पर पूरा सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर क्वालिनोवा सॉल्यूशंस और स्पार्क फ्यूजन टेक्नोलॉजीज ने संयुक्त रूप से माननीय मंत्री जी एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया तथा बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।
















