

पूर्णिया:-25 सितम्बर (राजेश कुमार झा)बदलते मौसम को देखते हुए दुर्गापूजा की आहट सुनाई देने लगी.लोग माँ दुर्गे की पूजा को लेकर अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है.रेडिमेट दुकानों से लेकर दर्जी के यहां भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है.लोग अपने परिवारों के लिए नए-नए कपड़े खरीदने और सिलने के लिए बाजार जाने शुरू कर दिए है.पूरा माहौल पूजा जैसा महसूस होने लगा है.बताते चलें कि इस बार दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर शहर के सभी 34 पूजा आयोजकों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.पूजा को लेकर चारों तरफ चहल-पहल लगने लगी है. पूजा आयोजकों का कहना है कि इस बार दुर्गापूजा में पिछले साल से ज्यादा भीड़ लगने की उम्मीद है.जिसको लेकर सभी पूजा आयोजकों ने अपने-अपने वॉलेंटियर्स को जिम्मेदारी देनी शुरू कर दी है.पूजा आयोजकों का कहना है कि इस बार 8 लाख से अधिक भक्त मातारानी का दर्शन कर मेला का आनंद लेंगे.
















