समस्तीपुर में चुनावी मुकाबला रोमांचक, शाहीन और अश्वमेध देवी ने भरा नामांकन

समस्तीपुर, 16 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र (133) में गुरुवार को चुनावी हलचल चरम पर रही, जब दो दिग्गज नेताओं ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।


राजद प्रत्याशी और मौजूदा विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भारी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। नामांकन के बाद उन्होंने दावा किया, “विपक्ष में रहते हुए भी मैंने 15 वर्षों में 4000 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। मेरा सपना है कि समस्तीपुर विकास में पूरे बिहार में सबसे आगे हो।”
वहीं जदयू प्रत्याशी और पूर्व सांसद अश्वमेध देवी ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा, “मेरा मुकाबला किसी से नहीं है। जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है और मेरी जीत सुनिश्चित है।”
जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। भारी भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
स्थानीय जानकारों के अनुसार, इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का होने वाला है, क्योंकि दोनों ही उम्मीदवारों का क्षेत्र में मजबूत जनाधार है।

More From Author

रूस में बढ़ी भारतीय केलों की मांग, 5 लाख मीट्रिक टन आयात को तैयार मॉस्को

मोकामा में बाहुबलियों की जंग तय: अनंत सिंह बनाम सूरजभान की पत्नी वीणा देवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:07 am, May 9, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.2 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 7 mph 52% 1008 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 28% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 24% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.13 mm 33% 9 mph 39% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.09 mm 33% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.08 mm 67% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm