बिहार चुनाव 2025: तारीखों का एलान, आचार संहिता लागू, मतदाता सूची पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम बहस आज

नई दिल्ली, 7 अक्तूबर (अशोक “अश्क”) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का एलान सोमवार को कर दिया गया, जिसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह घोषणा की गई। इस प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अंततः सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।


SIR प्रक्रिया की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट अंतिम सुनवाई करेगा। यह सुनवाई न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ द्वारा की जाएगी। पहले चुनाव आयोग के अनुरोध पर इस मामले की सुनवाई स्थगित की गई थी, क्योंकि आयोग ने तर्क दिया था कि 1 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद ही इस पर विचार करना उपयुक्त होगा।
अब चुनाव आयोग ने अंतिम सूची जारी कर दी है, जिसमें 7.43 करोड़ मतदाता शामिल हैं, जिनमें 14 लाख नए मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और अन्य याचिकाकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता और वैधता पर सवाल उठाए थे। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर अंतिम सूची के प्रकाशन से पहले सुनवाई की मांग की थी।
हालांकि पीठ ने स्पष्ट किया कि अंतिम सूची का प्रकाशन न्यायिक समीक्षा में बाधा नहीं बनेगा और यदि कोई अवैधता पाई गई तो वह हस्तक्षेप करने से पीछे नहीं हटेगी। अब सबकी निगाहें आज की सुनवाई पर टिकी हैं।

More From Author

अक्टूबर में ही दिसंबर जैसी ठंड: बारिश-बर्फबारी से बदला मौसम, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में सर्दी ने दी दस्तक

बिहार चुनाव 2025: सीएम नीतीश ने बुलाई रणनीतिक बैठक, टिकट बंटवारे पर मंथन तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:18 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 65 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 4 mph 39% 1009 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1010 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm