बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण का नामांकन पूरा, पांच हॉट सीटों पर सियासी संग्राम तेज

पटना, 22 अक्तूबर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य की राजनीति में हलचलq तेज हो गई है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में भी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार चुनावी मैदान में एनडीए और महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल, ओवैसी की AIMIM, आम आदमी पार्टी और बसपा भी सक्रिय हैं।


एनडीए में सीट बंटवारा तय हो चुका है, बीजेपी और जदयू 101-101 सीटों पर, लोजपा (रामविलास) 29, हम और आरएलएम को 6-6 सीटें मिली हैं। वहीं महागठबंधन ने अब तक सीटों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद गठबंधन के दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जिससे कई सीटों पर ‘फ्रेंडली मुकाबले’ की स्थिति बन गई है।

चुनाव में पांच सीटें खास चर्चा में हैं:

  1. राघोपुर:
    तेजस्वी यादव यहां से लगातार तीसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं। बीजेपी से सतीश यादव और जन सुराज से चंचल सिंह भी मुकाबले में हैं। 2010 में सतीश यादव ने राबड़ी देवी को हराया था।
  2. शिवहर:
    यहां राजद ने नवनीत झा को टिकट दिया है। जन सुराज से नीरज कुमार और जदयू से श्वेता गुप्ता चुनाव मैदान में हैं।
  3. महुआ:
    तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी से यहां चुनाव लड़ रहे हैं। राजद से मुकेश रौशन और लोजपा (रामविलास) से संजय सिंह मैदान में हैं।
  4. रघुनाथपुर:
    शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब राजद से प्रत्याशी हैं। जदयू ने विकास कुमार सिंह को टिकट दिया है।
  5. जोकीहाट:
    यहां तीन पूर्व मंत्रियों की सीधी टक्कर है। राजद से शाहनवाज आलम, जदयू से मंजर आलम और जन सुराज से सरफराज आलम चुनावी अखाड़े में हैं। AIMIM ने मुर्शीद आलम को मैदान में उतारा है।
    राज्य की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे की 11 नवंबर को होगी। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

More From Author

माला पहनाने को लेकर मंच पर नोकझोंक: नीतीश कुमार संजय झा पर भड़के, कहा- ‘ई गजब आदमी है भाई, हाथ काहे पकड़ते हो’

पीएम मोदी के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट मोड पर, तैयारियों का जायजा लेने में जुटे अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:23 am, Mar 23, 2026
temperature icon 20°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 6 mph 66% 1011 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 0% 2 mph 57% 1010 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
23°/28°°C 0 mm 0% 4 mph 41% 1012 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 4 mph 26% 1011 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 20% 1007 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 3 mph 21% 1006 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 28% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.02 mm 25% 4 mph 34% 1008 mb 0 cm