बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला: परीक्षा केंद्र पर ही सुधरेगी एडमिट कार्ड की फोटो, नकल पर रहेगी डिजिटल नजर

पटना, 25 जनवरी (पटना डेस्क) 2026 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं में इस बार कई ऐतिहासिक बदलाव किए गए हैं। बोर्ड ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए एडमिट कार्ड की फोटो से जुड़ी समस्या को खत्म करने का फैसला लिया है। अगर किसी छात्र के एडमिट कार्ड पर गलत फोटो छपी है तो उसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर ही पहचान पत्र के आधार पर फोटो में सुधार किया जाएगा।परीक्षा को पूरी तरह नकल मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए बिहार बोर्ड ने एक खास मोबाइल ऐप भी तैयार किया है। इस ऐप के जरिए हर परीक्षा केंद्र की निगरानी की जाएगी।

केंद्राधीक्षक को परीक्षा शुरू होने से लेकर समाप्ति तक की पूरी जानकारी ऐप पर अपलोड करनी होगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी, देरी या तकनीकी समस्या की रिपोर्ट भी इसी माध्यम से की जाएगी।बोर्ड ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब प्रश्नपत्रों के पैकेट केंद्राधीक्षक कार्यालय में नहीं खोले जाएंगे। इन्हें सीधे परीक्षा कक्ष में ले जाकर संबंधित शिक्षकों और छात्रों की मौजूदगी में खोला जाएगा। किस कमरे में कितने प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे, इसकी सूची पहले से तैयार रहेगी।

ओएमआर शीट जमा करने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब एक लिफाफे में 200 की जगह 256 ओएमआर शीट रखी जा सकेंगी। साथ ही एक ही समय पर अलग अलग विषयों की परीक्षाओं की ओएमआर शीट एक ही लिफाफे में जमा की जा सकेंगी। इन नई व्यवस्थाओं को सफल बनाने के लिए केंद्राधीक्षकों और कंप्यूटर शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इंटर और मैट्रिक परीक्षाएं तय तिथियों पर होंगी।

More From Author

एक्सप्रेस-वे से स्पोर्ट्स सिटी तक: बिहार के कायाकल्प का मास्टरप्लान

आरजेडी में घमासान, हार के बाद पार्टी में बगावत के सुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:00 am, Mar 22, 2026
temperature icon 17°C
Mist
Humidity: 100 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 50%
Visibility: 1.2 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
18°/21°°C 0 mm 0% 2 mph 78% 1014 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 53% 1015 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 38% 1011 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 35% 1010 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 43% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 4 mph 49% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 52% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 55% 1010 mb 0 cm