बिहार में कड़ाके की ठंड का कहर, 38 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

पटना, 27 दिसम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बर्फीली पछुआ हवा ने कनकनी और बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी राज्य के सभी 38 जिलों के लिए कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह होते ही भोजपुर, बेतिया, बगहा, गोपालगंज, समस्तीपुर समेत 20 से अधिक शहर घने कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य रही, जिससे लोग दिन में ही वाहन की लाइट जलाकर चलने को मजबूर दिखे।मौसम विभाग के अनुसार ठंडी पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। करीब एक दर्जन जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में पटना समेत कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।

शुक्रवार को राजधानी पटना में दिनभर घना कुहासा और तेज ठंडी हवा चलती रही। हालात ऐसे थे कि सुबह 9 बजे तक 100 मीटर आगे देख पाना मुश्किल हो गया।कुहासा और सर्द हवाओं के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री तक नीचे चला गया, जिससे पटना राज्य का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। जहानाबाद, बेतिया, बगहा और समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 4–5 दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

28 और 29 दिसंबर को भी अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

More From Author

डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, समाहरणालय की गंदगी पर अफसरों को कड़ी फटकार

डिप्टी सीएम के बयान पर राजस्व सेवा संघ भड़का, नीतीश से शिकायत, बहिष्कार की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:39 am, May 7, 2026
temperature icon 21°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 88 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.8 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 51% 1005 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 6 mph 50% 1007 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 36% 1008 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
37°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 21% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 31% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 13 mph 46% 1006 mb 0 cm