पटना, 10 दिसम्बर (पटना डेस्क) बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 8 ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में एएसपी के पद पर तैनाती दे दी गई है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में प्रथम चरण की ट्रेनिंग के बाद ये अधिकारी राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में 29 हफ्तों की व्यावहारिक ट्रेनिंग कर रहे थे।

नए पदस्थापनों के अनुसार—2023 बैच की सुषमा सागर को पटना, 2024 बैच के अनिकेत कुमार द्विवेदी को समस्तीपुर, दीप्ति मोनाली को गयाजी, हेमंत सिंह को पूर्वी चंपारण, कार्तिकेयन ए.के. को पश्चिम चंपारण, केतन अशोक इंगोले को दरभंगा, प्रसन्ना कुमार एमवी को मुजफ्फरपुर और सईम रजा को भागलपुर का एएसपी बनाया गया है।सरकार का दावा है कि युवा आईपीएस अधिकारियों की तैनाती से जिले स्तर पर policing और अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी। उपमुख्यमंत्री ने पहले ही साफ कर दिया था कि राज्य में अपराधियों पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए कड़े कदम लगातार उठाए जाएंगे।

