बिहार में बड़ी प्रशासनिक उथल- पुथल, 8 नए ट्रेनी IPS बने ASP, पटना से भागलपुर तक अहम जिम्मेदारी

पटना, 10 दिसम्बर (पटना डेस्क) बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 8 ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में एएसपी के पद पर तैनाती दे दी गई है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में प्रथम चरण की ट्रेनिंग के बाद ये अधिकारी राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में 29 हफ्तों की व्यावहारिक ट्रेनिंग कर रहे थे।

नए पदस्थापनों के अनुसार—2023 बैच की सुषमा सागर को पटना, 2024 बैच के अनिकेत कुमार द्विवेदी को समस्तीपुर, दीप्ति मोनाली को गयाजी, हेमंत सिंह को पूर्वी चंपारण, कार्तिकेयन ए.के. को पश्चिम चंपारण, केतन अशोक इंगोले को दरभंगा, प्रसन्ना कुमार एमवी को मुजफ्फरपुर और सईम रजा को भागलपुर का एएसपी बनाया गया है।सरकार का दावा है कि युवा आईपीएस अधिकारियों की तैनाती से जिले स्तर पर policing और अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी। उपमुख्यमंत्री ने पहले ही साफ कर दिया था कि राज्य में अपराधियों पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए कड़े कदम लगातार उठाए जाएंगे।

More From Author

राजद में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी: भीतरघातियों पर गिरेगी गाज, लालू–तेजस्वी खुद लेंगे एक्शन

हीवेट रोड पर गूँजी आज़ादी की गर्जना: अमर शहीद भगवती प्रसाद बारी ने हिला दिया था अंग्रेजी शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:12 am, May 9, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 70 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 27% 1007 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
29°/37°°C 0.31 mm 33% 9 mph 34% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 26% 5 mph 39% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.98 mm 100% 9 mph 54% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0.09 mm 62% 12 mph 54% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 15 mph 34% 1008 mb 0 cm