बिहार में हैरान करने वाला मामला: 5 साल पहले मर चुके शिक्षक पर दर्ज हुआ केस, परिवार हैरान

बांका (अशोक “अश्क”) बिहार के बांका जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा विभाग और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शंभूगंज प्रखंड के एक मृत शिक्षक निरंजन कुमार पर निगरानी विभाग ने फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जबकि शिक्षक की मौत पांच साल पहले 2020 में ही हो चुकी है।


शिक्षक के परिजन इस मामले से सकते में हैं। उन्होंने बताया कि निरंजन कुमार की मौत कोरोना काल के दौरान हुई थी और इसकी सूचना बीआरसी कार्यालय से लेकर जिला शिक्षा कार्यालय तक दी गई थी। उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि संबंधित कार्यालयों को पहले ही भेज दी थी। इसके बावजूद गुरुवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शंभूगंज थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
निरंजन कुमार, मिर्जापुर पंचायत के सोनडीह गांव निवासी थे और प्राथमिक विद्यालय मेहरपुर में शिक्षक के पद पर तैनात थे। शिक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में उनके प्रमाण पत्र की जांच नहीं हो सकी थी, लेकिन जब निगरानी टीमbने जिम्मा संभाला तो उनके शैक्षणिक दस्तावेजों में जालसाजी पाई गई।
थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने थाने में मृत्यु प्रमाण पत्र जमा कर दिया है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसी जांच में एक अन्य शिक्षिका पल्लवी कुमारी, जो प्राथमिक विद्यालय जगतापुर में कार्यरत थीं, का नाम भी सामने आया है। उनके शैक्षणिक दस्तावेज भी फर्जी पाए गए हैं। बता दें कि पल्लवी कुमारी साल 2018 से लापता हैं और विद्यालय नहीं आ रही हैं।
इस मामले ने न सिर्फ शिक्षा विभाग की लापरवाही, बल्कि निगरानी विभाग की सतर्कता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मृत व्यक्ति पर दर्ज मामले को लेकर आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

More From Author

समस्तीपुर के बाबा गणिनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

दरभंगा में मंत्री अशोक चौधरी की सभा में हंगामा, लोगों ने सांसद शांभवी को दिखाए ‘वापस जाओ’ के पोस्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:37 pm, May 7, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 70 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 7 mph 34% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 40% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 7 mph 48% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 9 mph 38% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 25% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/37°°C 0.38 mm 57% 7 mph 26% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 18 mph 37% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 12 mph 42% 1006 mb 0 cm