पटना, 12 दिसम्बर (पटना डेस्क) बिहार सरकार ने गुरुवार देर शाम छह आईएएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी कर प्रशासनिक फेरबदल का बड़ा कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस फेरबदल के तहत तीन नए विभागों में अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि दो प्रमंडलों के कमिश्नर बदल दिए गए हैं।

तबादले में निलेश रामचंद्र देवरे को विशेष सचिव, सिविल विमानन विभाग में पोस्ट किया गया और उन्हें प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। कौशल किशोर को दरभंगा प्रमंडल से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का सचिव बनाया गया। अवनीश कुमार सिंह मुंगेर प्रमंडल से भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त बने।
हिमांशु कुमार राय को भागलपुर प्रमंडल से दरभंगा प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया और अतिरिक्त प्रभार तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर व सारण प्रमंडल, छपरा सौंपा गया। राजीव रंजन को सारण प्रमंडल से उच्च शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया, जबकि अजय यादव को मध निषेध, उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग में सचिव बनाया गया।
इस फेरबदल से प्रशासनिक मशीनरी में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है और विभिन्न विभागों एवं प्रमंडलों के कामकाज पर इसका असर देखा जाएगा।

