प्रेमजाल में फंसी महिला: छपरा में प्रेमी संग मिलकर पति का किया कत्ल, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

पटना, 12 दिसम्बर (पटना डेस्क) छपरा में बुधवार को रेलवे ट्रैक पर पाए गए युवक के शव के मामले में गुरुवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि हत्या रोहित यादव (30) की पत्नी और उसके प्रेमी राकेश कुमार ने मिलकर की थी। हत्या को सुसाइड दिखाने के लिए शव को घटनास्थल से 100 मीटर दूर ट्रैक पर फेंक दिया गया।


मृतक रोहित की शादी 2020 में हुई थी और दो बच्चे हैं, बड़ा 4 साल का और छोटा 2 साल का। पत्नी का राकेश से दो साल से अवैध संबंध चल रहा था। मंगलवार की रात पत्नी राकेश से मिलने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंची, जहां रोहित ने दोनों को देखा। अगले दिन यानी 4 दिसंबर को रोहित ने पत्नी को चेताया और राकेश से दूर रहने के लिए कहा।
लेकिन 9 दिसंबर की रात रोहित ने पत्नी और राकेश को जंगल में अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया। इस दौरान राकेश के एक दोस्त ने भी यह दृश्य देखा। घटना स्थल पर पहुंचकर पत्नी ने रोहित का हाथ पकड़ा और राकेश ने धारदार चाकू से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंककर तीनों आरोपी अपने-अपने घर चले गए।
पुलिस ने कॉल डिटेल, लोकेशन और मूवमेंट के आधार पर कुछ ही घंटों में हत्या का खुलासा कर दिया। आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार, कपड़े और अन्य साक्ष्य भी जब्त कर लिए हैं।
इस मामले में पत्नी और राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

More From Author

लूट का विरोध करना पड़ा महंगा: औरंगाबाद में बाइक से जा रहे भाई-बहन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, स्थानीय लोग और नेताओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बिहार में IAS अधिकारियों में बड़ी फेरबदल, 6 अधिकारियों के तबादले, दो को अतिरिक्त प्रभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:32 am, May 7, 2026
temperature icon 22°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 78 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 75%
Visibility: 1.6 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 0% 6 mph 59% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 38% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1007 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 17% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 19% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 7 mph 27% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 52% 1006 mb 0 cm