शेखपुरा, 12 अक्तूबर (राजेश कुमार झा) बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के चुनाव खर्च की जांच के लिए तिथियों की घोषणा कर दी गई है।
जिले के 169-शेखपुरा और 170-बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों को अपने चुनावी व्यय का ब्यौरा निर्धारित तिथियों पर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

चुनाव खर्च जांच के लिए तीन तिथियाँ तय की गई हैं—
प्रथम तिथि 21 अक्टूबर 2025
द्वितीय तिथि 25 अक्टूबर 2025
तृतीय एवं अंतिम तिथि 4 नवंबर 2025
जिला प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से समय पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके।

