हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार अशोक कुमार: एक लैब असिस्टेंट से दादा साहेब फाल्के पुरस्कार तक का सफर

नई दिल्ली, 12 अक्तूबर ( अशोक “अश्क”) हिंदी सिनेमा के इतिहास में अशोक कुमार का नाम उन चंद हस्तियों में शुमार है जिन्होंने न केवल अभिनय को एक नई पहचान दी, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की दिशा भी बदली। 13 अक्टूबर 1911 को बिहार के भागलपुर में जन्मे अशोक कुमार का असली नाम कुमुदलाल गांगुली था। वकील बनने का सपना लेकर चले थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार बना दिया।


फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने बॉम्बे टॉकीज में एक लैब असिस्टेंट के रूप में की थी। लेकिन 1936 में फिल्म ‘जीवन नैया’ के लीड एक्टर के फिल्म छोड़ने पर अशोक कुमार को हीरो बना दिया गया। इसी फिल्म से उनका नाम ‘अशोक कुमार’ रखा गया और यहीं से उनकी नई पहचान बनी।
इसके बाद उन्होंने ‘अछूत कन्या’, ‘किस्मत’, ‘हावड़ा ब्रिज’, ‘बंदिनी’, ‘कंगन’ जैसी कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया। 1943 की फिल्म ‘किस्मत’ हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बनी जिसने 1 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।
अशोक कुमार ने कई नए चेहरों को मौका दिया, जिनमें देव आनंद, मधुबाला और ऋषिकेश मुखर्जी प्रमुख हैं। उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (1988) और पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
10 सितंबर 2001 को उनका निधन हुआ, लेकिन उनकी सादगी और प्रतिभा आज भी हिंदी सिनेमा में प्रेरणा का स्रोत है।

More From Author

श्वेता तिवारी ने लोनावाला में अपने जन्मदिन की खुशियां बिताईं, वायरल हुई खास रील

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शेखपुरा में उम्मीदवारों के चुनाव खर्च की जांच तिथियां घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:55 am, Nov 8, 2026
temperature icon 21°C
Smoke
Humidity: 62 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.7 km
Sunrise: 6:02 am
Sunset: 5:04 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
23°/27°°C 0 mm 3% 2 mph 55% 1017 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 1% 1 mph 41% 1015 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 1% 2 mph 41% 1014 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 2% 3 mph 52% 1015 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 3% 3 mph 57% 1016 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 5% 3 mph 64% 1016 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 6% 3 mph 69% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
20°/23°°C 0 mm 5% 3 mph 65% 1018 mb 0 cm