बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका: समस्तीपुर में 18 फरवरी को मेगा जॉब कैम्प, 32 हजार तक सैलरी का अवसर

समस्तीपुर, 17 फरवरी (हर्षिता “अश्क”) बिहार के समस्तीपुर में बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। जिला नियोजनालय की ओर से 18 फरवरी 2026 (बुधवार) को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैम्प सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा।

चयनित अभ्यर्थियों को 7,000 रुपये से लेकर 32,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलने की संभावना है।इस विशेष रोजगार शिविर में चार प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिनमें SK Enterprises, Blinkit Pvt. Ltd., Force Nine Security and Consultancy Pvt. Ltd. तथा SIS Ltd. शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा FOS, पियून, डाटा ऑपरेटर, सीनियर असिस्टेंट, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और लेडी सिक्योरिटी गार्ड जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण युवक-युवतियां इस जॉब कैम्प में भाग ले सकते हैं।

18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। कुछ पदों के लिए कार्यस्थल समस्तीपुर जिला होगा, जबकि अन्य नौकरियां बिहार और पैन इंडिया स्तर पर उपलब्ध रहेंगी।जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा की दो प्रतियां और फॉर्मल ड्रेस में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। यह आयोजन युवाओं को सीधे कंपनी प्रतिनिधियों से इंटरव्यू देने का सुनहरा मंच प्रदान करेगा।

More From Author

आधी रात का मौत बनकर दौड़ा ट्रक: सासाराम में स्कूल बस से टक्कर, दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत

AI का महासंग्राम: ‘AI Impact Summit 2026’ में उमड़ा सैलाब, पहले दिन हीं झलक रही अव्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:55 am, Apr 9, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 73 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:33 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 3 mph 34% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 10 mph 17% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 14 mph 14% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1008 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 8 mph 24% 1010 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 8 mph 26% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 6 mph 29% 1009 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/30°°C 0 mm 0% 8 mph 23% 1011 mb 0 cm