समस्तीपुर, 29 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ‘सुरक्षित शनिवार’ उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की जिम्मेदारी शिक्षिका बी.वी. शकीला रहमान ने संभाली। उन्होंने बच्चों को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल शोषण और छेड़छाड़ जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जागरूक किया।

शिक्षक खुशबू राय ने ‘गुड टच-बैड टच’ का प्रभावी प्रदर्शन कर नाबालिगों को सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलू समझाए। उच्च विद्यालय के प्राचार्य महीपाल और शिक्षक शिव शंकर प्रसाद ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आयोजित कर बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना बढ़ाई।

बाल संसद की प्रधानमंत्री शालिनी कुमारी और अंजनी कुमारी ने व्यायाम सत्र कराया, जबकि छात्राओं रिया, अनुष्का ने नृत्य और स्नेहा, सुमन, शहजादी, खुशी ने मनमोहक गायन से माहौल को जीवंत कर दिया।
विभागीय आदेश के मुताबिक आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में 152 अभिभावकों ने भाग लिया और अपने बच्चों की उपस्थिति, ड्रेस एवं शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली।

