ब क्सर में खरीफ धान कटनी का निरीक्षण, 53.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज का अनुमान

बक्सर, 24 नवम्बर (विक्रांत) कृषि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत खरीफ धान कटनी प्रयोग का निरीक्षण आज उप विकास आयुक्त बक्सर श्री आकाश चौधरी द्वारा प्रखंड इटाढ़ी के अतरौना पंचायत स्थित कृषक कौशलेन्द्र कुमार सिंह के खेत में किया गया।

10 मीटर × 5 मीटर क्षेत्रफल में संपादित इस वैज्ञानिक कटनी प्रयोग से 26.580 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई, जो 53.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत उपज का संकेत देती है।अधिकारियों के अनुसार यह अभ्यास किसानों को सटीक उपज अनुमान उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकारी कृषि योजनाओं में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सहायक एवं अवर सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इसे किसानों के लिए लाभकारी पहल बताते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।

More From Author

बीएयू सबौर की ऐतिहासिक सफलता: डॉ. अनिल कुमार सिंह को मिला आईएसए गोल्ड मेडल 2025

बिहार को टेक हब बनाने की पूरी तैयारी में नई सरकार, मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लिए 6 बड़े फैसले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:42 am, Aug 14, 2026
temperature icon 33°C
Patchy rain nearby
Humidity: 60 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 16 mph
Wind Gust: 23 mph
Clouds: 53%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:22 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 10% 16 mph 53% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 7% 14 mph 50% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 5% 11 mph 54% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 10% 11 mph 60% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 12% 10 mph 71% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 9 mph 77% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 9% 12 mph 71% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 6% 14 mph 51% 1001 mb 0 cm