भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ तेज: फडणवीस और रूपाला के नाम चर्चा में, निर्णय अभी बाकी

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भारतीय जनता पार्टी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चल रहा मंथन अब निर्णायक दौर में पहुंचता नजर आ रहा है। मौजूदा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के बाद पार्टी की कमान किसे सौंपी जाएगी, इस पर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, अब इस दौड़ में एक मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री की भी एंट्री हो चुकी है। चर्चाओं के अनुसार, भाजपा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के नामों पर गंभीरता से विचार कर सकती है।


एक रिपोर्ट के अनुसार, फडणवीस को संकेत मिल चुका है कि उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद से हटने के लिए कहा जा सकता है। हालांकि, अभी तक उनकी अगली भूमिका को लेकर औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व उनके नाम पर अध्यक्ष पद के लिए विचार कर रहा है। उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन प्राप्त है और पार्टी नेतृत्व में भी उनका विश्वास कायम है।
फिलहाल, देवेंद्र फडणवीस ने इस विषय पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।
दूसरी ओर, पुरुषोत्तम रूपाला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी और संघ समर्थित नेता माना जाता है। गुजरात से आने वाले रूपाला संगठन के कामकाज में दक्ष माने जाते हैं और एक मजबूत सामाजिक समीकरण का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में पार्टी उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप सकती है।
इसके अलावा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नामों की भी चर्चा लंबे समय से हो रही है। प्रधान को संगठन के काम का अच्छा अनुभव है, जबकि चौहान मध्य प्रदेश में चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और एक संतुलित नेतृत्व का चेहरा माने जाते हैं।
भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। वहीं, पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली गई है और बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
अब सबकी निगाहें भाजपा के इस अहम फैसले पर टिकी हैं कि नड्डा के बाद पार्टी का अगला चेहरा कौन होगा।

More From Author

तेजस्वी यादव का बड़ा संदेश: “सरकार नहीं, बिहार बदलना है” टिकट पर नहीं चलेगा पटना का चक्कर, बूथ स्तर पर होगी असली परीक्षा

पितृपक्ष और शब-ए-बारात: पूर्वजों को समर्पित दो पवित्र परंपराएं, एक हिंदू तो दूसरी इस्लामिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:18 am, Mar 23, 2026
temperature icon 19°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 0%
Visibility: 2.4 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 36% 1013 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 5 mph 23% 1011 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 18% 1007 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
27°/31°°C 0 mm 0% 3 mph 23% 1008 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 30% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 34% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0.02 mm 33% 4 mph 36% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 32% 1010 mb 0 cm