बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में कई मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं, वहीं कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

दूसरी ओर, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब भी सहमति नहीं बन पाई है। आरजेडी और कांग्रेस के बीच कई सीटों को लेकर विवाद जारी है। ऐसे में जहां भाजपा ने चुनावी तैयारियों में बढ़त बना ली है, वहीं विपक्षी गठबंधन में अभी रणनीति अंतिम रूप नहीं ले पाई है। आगामी दिनों में महागठबंधन भी अपनी सूची जारी कर सकता है।

