समस्तीपुर, 10 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में यूनिसेफ बिहार एवं बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सेल्फ एस्टीम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में फिल्ड फैसिलेटर आशुतोष सिंह एवं राजू कुमार ने बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने हेतु छः कहानियों पर आधारित कॉमिक्स आधारित गतिविधि कराई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि शिक्षिका खुशबू राय के नेतृत्व में यह गतिविधि प्रत्येक शनिवार को कक्षा 6 से 8 के छात्रों के बीच आयोजित की जाएगी।

इस प्रशिक्षण के लिए पिछले वर्ष जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पूसा में एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। अब प्रखंड के 10 चयनित विद्यालयों में “ऑनलाइन कहानी खजाना”, “बदलीपुर के चीते”, “फिल्म स्टार का अपहरण”, “गायब हाथी”, “खतरे में बदलीपुर” और “बोलती चट्टान” जैसी कहानियों के माध्यम से गतिविधियां कराई जाएंगी। आज के कार्यक्रम में बच्चों में उत्सुकता और सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

