बक्सर,12 सितंबर( विक्रांत) आज शुक्रवार को डी. के.कॉलेज, डुमरांव महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के नवीकृत प्रयोगशाला का उद्घाटन नए प्रचार्या प्रो. वीणा कुमारी के ने किया।साथ ही मनोविज्ञान विभाग के शिक्षकों के द्वारा नए प्रचार्या के सम्मान में अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया।

मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता कुमारी द्वारा प्रचार्या प्रो. वीणा कुमारी को माला पहनाकर उन्हें पुष्प गुच्छ व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया.मंच का संचालन डॉ. मनोज कुमार सिंह ने की और प्रचार्या को भगवान श्री राम की पेंटिंग व स्वंय रचित अभिनन्दन पत्र सौंपने के बाद अभिनंदन पत्र का पाठ किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हरेराम सिंह, डॉ. अंजू कुमारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रचार्य डॉ. राजू मोची के कार्यों की सराहना वर्तमान प्रचार्या ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के सम्मानित शिक्षको में पूर्व प्राचार्य डाॅ. राजू मोची ,डाॅ. उषा रानी, डॉ. विनोद कुमार सिंह,डाॅ. पूनम मौर्या,डाॅ. रविरंजन पाण्डेय, पीटीआई अजीत कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह, डॉ. रमेश कुमार यादव, डॉ.जमिल अख्तर, डॉ. फैज़ल खान, डॉ. जयोत्सना डॉ सन्ध्या कुमारी, डॉ.रणधीर कुमार मनोज कुमार सिंह, अखिलेश्वर सिंह ,अर्चना कुमारी, राहुल कुमार सिंह, आशिष कुमार ओझा एवं रेवती रमण मिश्रा आदि मौजूद थे.

