मरंगा थाना ने देर रात्रि तीन लोगों को पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार…पढ़ें पूरी खबर


पूर्णिया, 04 सितम्बर (राजेश कुमार झा) जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत की पहल से पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है.जिससे जिले में क्राइम पर हद तक कंट्रोल करने की कोशिश की गई है.आम लोगों में भी पुलिसिंग के प्रति नजरिया बदला है.

आज देर रात भी लोग अपने घरों से निकलने में कोई संकोच नहीं करते है.बताते चलें कि एसपी स्वीटी सहरावत की पहल पर जिले के सभी थानों की पुलिस रोको टोको, वाहन जांच सहित बैंकों एवं ज्वेलरी शॉप का निरीक्षण एवं सभी स्कूल कॉलेजों,कोचिंग संस्थाओं में पुलिस की निरीक्षण का कार्य हर दिन हो रहा है.स्कूल कॉलेजों की छात्र/छात्राएं बेधड़क स्कूल जाती है. इसके अलावे पुलिस की रात्रि गश्त भी काफी मुस्तैदी से हो रही है.जिसकी वजह से बीती रात मरंगा पुलिस ने मां कामख्या स्थान के पास रात्रि गश्त में वाहन चेकिंग के दौरान एक अपाची मोटरसाइकिल को रोका.पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार उतर कर भागने लगे.पुलिस ने तीनों को खदेड़कर पकड़ा.तलाशी लेने के बाद तीनों के पास से एक पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ.पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना नाम दिलीप कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी सहारा,रौशन यादव उम्र 26 साल निवासी बरकाना एवं अखिलेश यादव उम्र 46 वर्ष निवासी सहारा बताया. पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर मरंगा थाने ले गई.पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कारवाई की जा रही है.

More From Author

HMIS पोर्टल पर निजी स्वास्थ्य संस्थानों की मैपिंग हेतु कार्यशाला का आयोजन

देश का पहला एयरपोर्ट जिसके उद्घाटन का गवाह बनेंगे 50 हजार अधिक लोग…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:19 am, Mar 23, 2026
temperature icon 20°C
Mist
Humidity: 78 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 25%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 0% 5 mph 59% 1011 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
20°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 50% 1013 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 3 mph 30% 1013 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 19% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 0% 2 mph 26% 1009 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 34% 1009 mb 0 cm